धर्म

भगवान श्रीकृष्ण के बारे में ये 10 दिलचस्प और रहस्यमयी बातें नहीं जानते होंगे आप

श्रीकृष्ण का जीवन बहुत ही अनोखा था। उनका चरित्र भी उतना ही रोचक था। वैसे तो, भगवान श्रीकृष्ण के बहुत से किस्से लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं, लेकिन कुछ ऐसी बातें हैं जिनके बारे में बेहद कम लोग ही जानते हैं। चलिए जानते हैं ऐसे ही 10 अज्ञात बातें…

श्रीकृष्ण के 20 अज्ञात तथ्य1. भगवान श्रीकृष्ण के पास पांच विशेष शंख थे। उनका प्रमुख शंख था ‘पाञ्चजन्य’, लेकिन इसके अलावा उनके पास चार और शंख भी थे: देवदत्त, पौण्ड्र, अनंतविजय और सुघोष।

2. मान्यताओं के अनुसार, श्रीकृष्ण के पैर हमेशा पृथ्वी से थोड़े ऊपर रहते थे। कहा जाता है कि वे धरती को सीधे नहीं छूते थे क्योंकि वे पूर्णावतार थे।

3. श्री कृष्ण की छवि का वर्णन अभिमन्यु की पत्नी उत्तरा ने किया था, जिसके आधार पर आजकल उनकी तस्वीरें बनाई जाती हैं। कृष्ण के परपोते राजा वज्रनाभि ने उत्तरा द्वारा दिए गए वर्णन के आधार पर कृष्ण की पहली छवि बनाई थी।

4. श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश तीन बार दिया था। पहली बार कुरुक्षेत्र में, दूसरी बार अर्जुन के भूलने पर और तीसरी बार ऊर्ध्व गति (मृत्यु के बाद) में।

5. भगवान श्री कृष्ण को मूंछों के बिना या बहुत कम मूंछों के साथ दिखाया जाता है लेकिन चेन्नई के त्रिपलीकेन पार्थसारथी मंदिर में पूजे जाने वाले श्री कृष्ण के पार्थसारथी रूप में मूंछें हैं।

6. राधा श्रीकृष्ण की अनन्य प्रेमिका हैं, लेकिन भागवत पुराण में उनका नाम सीधे-सीधे नहीं आता। हालांकि, कथाओं के अनुसार श्रीकृष्ण जब राधा को छोड़कर जाने लगे थे, तो उन्होंने राधा को अपनी बांसुरी दे दी थी और कहा था कि राधा के बिना उनके जीवन में कोई संगीत नहीं है।

7. श्रीकृष्ण ने महाभारत युद्ध के दौरान एक दिन के लिए कालचक्र तक को रोक दिया था। जब जयद्रथ का वध करना था, तब सूर्यास्त होने से पहले उन्होंने सूर्य को ढँक दिया था।

Deepak Verma

Related Articles

Back to top button