भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026: वैश्विक ऊर्जा नेतृत्व का सबसे बड़ा मंच मार्च में नई दिल्ली में
Electrifying Growth. Empowering Sustainability. Connecting Globally

नई दिल्ली: “Electrifying Growth. Empowering Sustainability. Connecting Globally” थीम के साथ भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026 का आयोजन 19 से 22 मार्च तक यशोभूमि, द्वारका, नई दिल्ली में किया जाएगा। यह शिखर सम्मेलन बिजली क्षेत्र के भविष्य को आकार देने के लिए दुनिया भर के नीति निर्माताओं, उद्योग नेताओं, प्रौद्योगिकी प्रदाताओं, निवेशकों और विशेषज्ञों को एक मंच पर लाएगा।
समिट में बिजली उत्पादन, ट्रांसमिशन, वितरण, ऊर्जा भंडारण और स्मार्ट उपभोग जैसे अहम क्षेत्रों पर चर्चा होगी। आयोजन में 50 से अधिक उच्चस्तरीय कॉन्फ्रेंस सत्र, 300 से ज्यादा वक्ता, लगभग 1,000 प्रतिनिधि, 500 से अधिक प्रदर्शक और 25,000 से ज्यादा आगंतुकों के शामिल होने की उम्मीद है, जिससे यह दुनिया के सबसे बड़े बिजली-केंद्रित प्लेटफॉर्म्स में से एक होगा।
भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026, विद्युत मंत्रालय और उद्योग जगत की अगुवाई में आयोजित किया जा रहा है। इसका समन्वय इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (EEPC इंडिया) कर रहा है, जिसे पावरग्रिड (नोडल एजेंसी), एनटीपीसी, पीएफसी, आरईसी और एनएचपीसी का संयुक्त सहयोग प्राप्त है।
यह समिट न केवल भारत बल्कि वैश्विक स्तर पर बिजली और ऊर्जा क्षेत्र में सतत विकास, नवाचार और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


