सामाजिक कल्याण
शिलांग में ‘हिंदू सम्मेलन उत्सव’: नई संगठनात्मक पहल

मेघालय में हिंदू समाज की एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से आज शिलांग के लुकियर रोड स्थित गोरखा दुर्गा मंदिर में ‘हिंदू सम्मेलन उत्सव’ के नाम से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में हिंदू समाज से जुड़े विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक का मुख्य मकसद जाति और सम्प्रदाय में बंटे हिंदू समाज को एक मजबूत संगठन के तहत एक मंच पर लाना था, ताकि ईसाई बहुल राज्य मेघालय में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय अपने अधिकारों और सामाजिक सरोकारों को लेकर संगठित रूप से आवाज उठा सके।
इस अवसर पर वक्ताओं ने संगठन को और सशक्त बनाने, आपसी समन्वय बढ़ाने तथा भविष्य की रणनीति पर अपने-अपने विचार और सुझाव रखे।



