Breaking News

बिहार को मिलेगी पहली बुलेट ट्रेन, वाराणसी से सिलीगुड़ी तक चलेगी: अश्विनी वैष्णव

Varanasi-Siliguri Bullet Train: वाराणसी से पटना होते हुए सिलीगुड़ी तक बुलेट ट्रेन चलेगी

बिहारवासियों को जल्द ही पहली ‘बुलेट ट्रेन’ की सौगात मिलने जा रही है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार (2 फरवरी) को नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार के लिए पहली बुलेट ट्रेन की घोषणा की। बिहार की राजधानी से गुजरने वाली यह बुलेट ट्रेन देश के तीन बड़े राज्यों को जोड़ेगी। इसमें उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल जैसे बड़े राज्य शामिल हैं। रेल मंत्री ने बताया कि जल्द ही बुलेट ट्रेन के प्रोजेक्ट पर काम शुरू होगा। पटना से गुजरनेवाली यह बुलेट ट्रेन उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल को जोड़ेगी।

 

बुलेट ट्रेन रूट में बिहार के अंदर करीब 260 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड ट्रैक होंगे। इसे 350 km/h तक की स्पीड के लिए डिजाइन की गई है। यह प्रोजेक्ट अभी डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) स्टेज में है। इसमें रूट को फाइनल करने और जमीन की जरूरतों का अंदाजा लगाने के लिए सर्वे चल रहे हैं। पूरा होने के बाद यह हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर सफर के समय को काफी कम कर देगा।

Deepak Verma

Related Articles

Back to top button