अपराध

बिहार के सासाराम में ट्रॉली बैग से लड़की का शव बरामद, जांच जारी

पति के अवैध सबंध के चलते हत्या

नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित सब्जी मंडी के पास ट्रॉली बैग में मिले महिला के शव के मामले में पांच पर प्राथमिकी किया गया है। दो को सोमवार को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है ।

जक्खी बिगहा निवासी पति क्यामुदीन के दूसरी युवती से अवैध संबंध के कारण पत्नी की हत्या कर ट्रॉली बैग में रख सब्जी मंडी के पास कूड़े के ढेर में फेक दिया था।

पुलिस के अनुसार, मृतका लगभग 25 वर्षीय मैरून खातून उत्तरप्रदेश के चंदौली जिले के सकलडीहा स्टेशन के समीप बटघी गांव की निवासी है। जिसकी शादी 5 नवंबर 2022 में डेहरी के जक्की बीघा निवासी मोहम्मद क्यामुद्दीन से हुई थी।

पति के अवैध सबंध के चलते हत्या

घटना की सूचना मिलते उसकी मां समेत अन्य परिजन कल देर शाम सासाराम पोस्टमार्टम हॉउस पहुंचे व शव की पहचान की। परिजनों ने पति समेत परिवार के अन्य सदस्यों पर हत्या का गंभीर लगाया है।

परिजनों के अनुसार, पति क्यामुद्दीन का उसकी मामी की बहन के साथ अवैध संबंध है। जिसको लेकर अक्सर पति-पत्नी में झगड़ा होता रहता था।

उन्होंने यह भी बताया कि बीती रात क्यामुद्दीन ने फोन पर सूचना दी थी कि मैरून खातून घर से भाग गई है। जिसके बाद वे लोग मायके में उसका इंतजार कर रहे थे, लेकिन सूचना मिली कि उसका शव ट्रॉली बैग से बरामद हुआ है। इससे पूर्व क्यामुद्दीन की मां का भी उसके देवर ने बेरहमी से हत्या कर दी थी।

एसपी रौशन कुमार के अनुसार मृतका की पहचान मैरून खातून, पति कयामुद्दीन अंसारी, जक्की बिगहा के रूप की गई।

उन्होंने बताया कि परिजन के र्दबयां में मृतका का पति कयामुद्दीन अंसारी,पति का चाचा अशरफ शेख मंसूरी, पति का भाई राजू शेख मंसूरी, पति की बहन रशीदा खातून, पति का मामा को नामजद इरफान आलम को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। इसमें से राजू शेख मंसूरी व इरफान आलम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Deepak Verma

Related Articles

Back to top button